बिहार में बीते दिनों राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। इस दौरान पूर्णियां में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुपौल में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।
बिहार के मुंगेर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई, जिसमें एक महिला डंडे से चोट लगने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गई वहीं एक युवक का भी घायल होने की सूचना है।
बिहार के बेगूसराय ज़िले के एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में मेटल खिड़कियों का ग्रिल का ढेर गिरने से 8वीं क्लास के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया।
राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया के पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
बिहार के जहानाबाद में मंगलवार को घर में रखे ड्रम से चावल निकालने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार को एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिससे युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक की उम्र 25 वर्ष बतायी जा रही है।
बिहार में गुरुवार 7 मई को सम्राट सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इस बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन आज शाम पटना पहुंचेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आयेंगे।
बिहार के फुलवारीशरीफ में मंगलवार को होटल में रुके एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। गर्लफ्रेंड के साथ रामकृष्णनगर बस स्टैंड के पास होटल में रुका था युवक।
मोतिहारी की एक 15 साल की युवती के साथ पटना जंक्शन से फोन चोरी का शिकायत कराने का झांसा देकर 3 युवकों ने दो दिनों तक दो जगहों पर दुष्कर्म किया।
बिहार में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार 7 मई को होगा। पटना के गांधी मैंदान में सम्राट सरकार के मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल 1230 पदों पर नियुक्ति होगी।
बिहार के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक अलर्ट जारी किया है।