logo

अवसर : 10वीं पास को मिलेगी डायरेक्ट नौकरी, 31 जनवरी है आवेदन की अंतिम तिथि

10वीं पास को मिलेगी डायरेक्ट नौकरी, 31 जनवरी है आवेदन की अंतिम तिथि

रांचीः
Northern Coalfields Limited में नौकरी करने का एक सुनहरा मौका है। NCL ने ऑपरेटर के पदों पर 307 वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार 16 जनवरी से ही आवेदन कर रहे हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rectt.ncl@coalindia.in पर जाकर और डिटेल ले सकते हैं।


 

वैकेंसी से जुड़ी कुछ बातें
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की डिग्री के साथ हैवी मोटर व्हीकल का लाइसेंस और डीजल मैकेनिक / मोटर मैकेनिक / फिटर ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। उम्मीदवार का आयुसीमा 65 वर्ष से नीचे होना चाहिए। साथ ही आपको यह भी बता दे कि अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल अटेंडेंस प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।