logo

नौकरी : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली 626 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन 

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली 626 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन 

रांचीः

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. (IOCL) ने एक खुशखबरी दी है। बता दें कि IOCL ने योग्य उमीदवारों के लिए 626 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद 12वीं पास अभ्यर्थी के लिए  है। इच्छुक उम्मीदवारों 31 जनवरी तक IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यह भी बता दें कि ये भर्तियां राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में की जाएंगी। 

कैटेगरी वाइज बटा है वैकेंसी और आयु सीमा 
IOCL के इस भर्ती में सारे पदों को कैटेगरी वाइज बांटा गया है। जनरल को सबसे 317 सीट मिली हैं। वहीं ओबीसी (एनसीएल) में 136 सीट, एससी में 109 सीट, ईडब्ल्यूएस में 47 सीट, पीडब्ल्यूडी में 25 सीट और सबसे कम 17 सीट एसटी में मौजूद हैं। योग्य आवेदकों की उम्र 31 दिसंबर 2021 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उमीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं परीक्षा पास डिग्री होना चाहिए साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) डिप्लोमा प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में  नौकरी के लिए उमीदवारों का चयन रिटन एग्जाम (अवधि 90 मिनट)के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले,

  • कैंडिडेट्स इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की iocl.com ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • “इंडियन ऑयल फॉर यू” टैब के अंतर्गत “करियर के लिए इंडियन ऑयल” तक स्क्रॉल करें और “अप्रेंटिसशिप” पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, "टेक्निकल और नॉन टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए अधिसूचना - उत्तरी क्षेत्र (एमडी)" के तहत "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  • एक बार जब आप एप्लीकेशन पोर्टल खोलते हैं, तो तस्वीर पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, “ऑनलाइन पंजीकरण” पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आपको एक OTP प्राप्त होगा। आप अपना आवेदन भरकर सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवार फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।