झारखंड के सारंडा के घने जंगलों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के सामने अब दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। नक्सलियों की गोली और आईईडी के खतरे के साथ-साथ प्रकृति के अदृश्य जोखिम भी जवानों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।