चाईबासा में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर आ रही है। मुठभेड़ को लेकर सारांडा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 100 राउंड गोली चली है।
पलामू जिले से सीआरपीएफ कैंप हटने के बाद माओवादियों गतिविधियां बढ़ गई है। पोस्टरबाजी भी शुरू हो गई है। पलामू से सीआरपीएफ के हटने के बाद भाजपा ने कई सवाल खड़े किये हैं।
साहिबगंज एसपी नौशाद आलम को ईडी ने तीसरा समन भेजा है। उन्हें 6 दिसंबर को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले नौशाद आलम से 28 नवंबर को भी पूछताछ की गई थी।
बिहार की छात्रा ने बोकारो में आत्महत्या कर ली। छात्रा बोकारो के तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा का शव स्कूल के हॉस्टल से बरामद किया गया है। छात्रा, पटना के पालीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत सिकरिया गांव की रहने वाली थी।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने निर्माण में लगे 14 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने 26 नवंबर की रात को सड़क निर्माण में लगे चार पिकअप, एक जेसीबी, एक क्रेन, दो पानी के टैंकर और अन्य वाहनों समेत कुल 14 वाहनों में आग लग
साहिबगंज एसीप नौशाद आलम बुधवार यानी आज ईडी दफ्तर में हाजिर नहीं होंगे। नौशाद आलम के द्वारा ईडी को पत्र भेज कर दूसरी तारीख मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक नौशाद आलम ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय से मामले को लेकर सुझाव मांगा है।
साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम से आज रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ होगी। ईडी ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है।
भाकपा (माओवादी) संगठन के नक्सली जितेंद्र नगेसिया ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू दस्ता के सक्रिय सदस्य आकाश नगेसिया उर्प समेश्वर नगेसिया को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक तांत्रिक पर आरोप लगा है कि उसने अपने तंत्र-मंत्र साधना के लिए 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। मामला सिहोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले टेकापार गांव का है।
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को खूंटी जिले में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आने वाले हैं। बता दें कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस क
प्रवर्तन निदेशालय ने साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम को समन किया है। उनसे खनन घोटाला केस में गवाह विजय हांसदा से संबंधित एक मामले में पूछताछ होना है।