logo

BJP के मेनिफेस्टो में आपका आइडिया भी हो सकता है शामिल, NaMo ऐप पर लिखें अपनी राय 

app.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

BJP के मेनिफेस्टो यानी संकल्प पत्र में आपका आइडिया भी शामिल किया जा सकता है। इसके लिए आपको NaMo ऐप में लॉग इन कर अपनी राय लिखनी होगी। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओऱ से ये घोषणा की गयी है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी देश के विकास में वहीं की जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी सोच के साथ BJP ने लोगों को ये अवसर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवा वर्ग को अपनी राय जरूर बतानी चाहिये। ताकि फिर इसी के अनुरूप आगे की नीतियां तय की जायें। आगे की घोषणाएं तय की जायें औऱ इन सबसे पहले लोकसभा  चुनाव के लिए मेनफेस्टो तैयार किया जाये। 


थीम, गारंटी के बाद अब नमो ऐप 

बता दें कि BJP लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई तरह के आधुनिक और तकनीकी माध्यमों को इस्तेमाल कर रही है। इसके लिए नारे और स्लोगन को प्राथमिकता दी जा रही है। सबसे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर एक थीम तैयार किया गया। इस थीम में कहा गया – हम सपने  नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो आप मोदी को चुनते हैं। खबर है कि इस थीम पर एक बेहतर म्यूजिक भी तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही ये लोगों के बीच होगा। इस थीम के साथ मोदी की गारंटी वाले स्लोगन को भी फोकस में रखा जा रहा है। इसे अधिक से अधिक प्रचारित किया जायेगा। इस कड़ी में अब नमो एप भी जुड़ गया है। 

बेहतर राय देने पर क्या होगा 

इस मामले में पीएम मोदी ने खुद घोषणा की है कि बेहतर राय देने वाले को BJP कार्यालय में बुलाया जायेगा और पीएम मोदी खुद आइडिया पर विस्तार से बात करेंगे। इसके साथ ही मामले के एक्सपर्ट भी इस बातचीत में हिस्सा लेंगे। अंतिम विमर्श के बाद BJP के संकल्प पत्र में इस आइडिया को शामिल कर लिया जायेगा।