logo

Ranch की खबरें

रांची में कांग्रेस में शामिल हुए बोकारो के सैकड़ों लोग, केशव महतो कमलेश ने दिलाई सदस्यता

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में बोकारो जिले के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम मोहम्मद इशराफील अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा

रांची में अभाविप प्रतिनिधिमंडल की कुलपति से मुलाकात, प्रो. अभय सिंह को दी शुभकामनाएं

अभाविप के एक प्रतिनिधिमंडल ने Jharkhand State Open University के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अभय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुरानी रांची में जलजमाव पर फूटा जनाक्रोश, सांसद-विधायक और नगर आयुक्त का पुतला दहन

राजधानी रांची के पुरानी बस्तियों में शामिल पुरानी रांची के कुम्हार टोली इलाके में पिछले चार महीनों से जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

UPSC में कामयाबी हासिल करने वाले इश्तियाक रहमान का रांची एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

सिविल सर्विस परीक्षा में 354वां रैंक हासिल कर शहर और समाज का नाम रोशन करने वाले रांची के डोरंडा मानिटोटोला, फिरदौस नगर निवासी इश्तियाक रहमान मंगलवार को हैदराबाद से अपने गृह नगर रांची पहुंचे।

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली उड़ाने की धमकी, पूरे परिसर की हो रही गहनता से जांच

रांची में सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह लगातार तीसरी बार है जब कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद रांची पुलिस की टीम ने तुरंत कोर्ट परिसर की तलाशी शुरू कर दी। जांच के दौरान हालांकि को

रांची के सेल सिटी से बुजुर्ग लापता, सुबह टहलने निकले छबिकांत यादव का अब तक नहीं चला पता

राजधानी रांची के न्यू पुंदाग इलाके में स्थित सेल सिटी परिसर से सोमवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान छबिकांत यादव के रूप में हुई है।

रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर DGP ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक 

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र और पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में बीते दिन हुए रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा संबं

मंईयां सम्मान योजना का भुगतान, रांची की 3.87 लाख महिलाओं के खाते में 96.79 करोड़ रुपये ट्रांसफर

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले की 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्य

रांची के इस्तियाक रहमान ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की पास, शहर का नाम किया रोशन

रांची के डोरंडा स्थित मानिटोटोला, फिरदौस नगर के निवासी इस्तियाक रहमान ने इस वर्ष UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।

RU : इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज को नया नेतृत्व, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष को अतिरिक्त प्रभार

रांची यूनिवर्सिटी ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में प्रशासनिक बदलाव की अधिसूचना जारी की है। डॉ. मयंक मिश्रा का 11 महीने का संविदा कार्यकाल पूरा होने और 2 मार्च 2026 को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा से मिली उनकी लियन अवधि समाप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गय

रांची के रातू में हाथी का कहर,  कुचकर ले ली एक की जान, एक गंभीर रूप से घायल, लोगों में खौफ

रांची के रातू इलाके के पाली में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। यह वही हाथी है जो तीन दिन पहले हटिया के रिहायशी इलाके में घुस आया था। हाथी ने यहां सुबोध खलखो नामक एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है और रौशन खलखो नामक व्यक्ति घायल हुए है। इस घटना के बाद पूरे

झारखंड सरकार ने उठाया सख्त कदम, अंतिम माह में फिजूलखर्च पर रोक, बजट का 15% ही निकाल सकेंगे विभाग

रांची कोषागार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में अनियंत्रित खर्च पर रोक लगाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। नए निर्देशों के तहत अब सभी विभाग मार्च महीने में अपने वार्षिक बजट का अधिकतम 15 प्रतिशत ही खर्च कर सकेंगे।

Load More