दिल्ली के जंतर-मंतर पर गृह मंत्रालय के आदेश पर मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई है। आदेश की कॉपी में लिखा है कि जंतर-मंतर के 1.5 किमी के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जाती हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जंतर-मंतर से संसद मार्च को लेकर दिल्ली में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे छात्रों के हुजूम को लाठीचार्ज, टियर गैस और वाटर कैनन के जरिये रोकने का प्रयास किया गया।
जंतर-मंतर पर NEET गड़बड़ी, पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं का हल्लाबोल। शिक्षा सुधार की मांग को लेकर संसद मार्च के बीच दिल्ली पुलिस ने की बैरिकेडिंग। देखें प्रदर्शन का वायरल वीडियो।