मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई। पूछताछ खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम आवास से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।
रांची जमीन घोटाला केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ खत्म हो गई। मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 1 बजे प्रवेश करने वाले ईडी के अधिकारी देर शाम तकरीबन 8:27 बजे बाहर निकले।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री केवल भ्रष्टाचार में ही नहीं बल्कि नियम विरुद्ध निर्णय लेने में भी रिकॉर्ड बना रहे हैं।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir consecration) के दिन यानी 22 जनवरी को CM हेमंत सोरेन 2500 युवा को निजी क्षेत्र की कंपनियों का ऑफर लेटर सौपेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है। इस बीच उनके समर्थन में आत्मदाह की चेतावनी देने वाला युवक रांची पहुंचा। उसने पहले ही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर कहा था कि यदि मुख्यमंत्री को किसी ने छुआ भी तो वह आत्मदाह कर लेगा।
जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी तकरीबन आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। ईडी के अधिकारी दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।
जमीन घोटाला केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ से एक दिन पहले आदिवासी संगठनों ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया।
CM सोरेन को आगामी 23 एवं 24 जनवरी 2024 को होने वाले ‘खासदेशपिड महोत्सव 2024’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
सीएम हेमंत सोरेन (Hemant soren) को रांची में हो रहे FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने आज राजधानी रांची के रातू रोड निवासी अमृत कुमार पासवान को ट्राई साइकिल प्रदान किया और उनका हौसला बढ़ाया।
झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद (Jharkhand State Sentence Revision Board) की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि राज्य की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 56 कैदी रिहा किए जाएंगे।