रांची के महावीर मेडिका अस्पताल को कंज्यूमर फोरम ने नोटिस जारी किया है। नोटिस सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अनिल कुमार साहू की शिकायत के संदर्भ में जारी किया गया है।
कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी आज धनबाद आएंगे। कोयला मंत्री बनने के बाद उनका यह पहला धनबाद दौरा है। वहीं इस दौरे में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी रहेंगे
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निलंबित आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू और किशोर शाहदेव का निलंबन वापस लेने का आदेश जारी किया है।
बैठक में झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस कोटे के मंत्री विधायक शामिल हुए हैं।
बैठक में विगत दिनों संपन्न हुए चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट की समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित लोकसभा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी से फीडबैक लिया गया।
विशेष आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा।
लोकसभा चुनाव में झारखंड में हार की कांग्रेस समीक्षा करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि गत दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने एक राजनीतिक दल के रूप में हिन्दुस्तान के संस्थाओं, प्रशासनिक ढांचा, इंटेलिजेंस एजेंसी, न्यायपालिका पर कब्जा किया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कब्जा किया। धमकाया। संस्थाओं को डराया।
जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। खासकर सत्ताधारी दल बीजेपी ने एक व्यक्ति एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा। स्पष्ट हो गया कि बहुमत मोदीजी के खिलाफ गया। ये उनकी राजनीतिक और नैतिक हार है।
कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। निर्देश दिया है कि किसी भी मतगणना स्थल पर यदि गड़बड़ी दिखे तो तुरंत सूचित करें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड में कल सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जायेगी। कुमार ने बताय कि 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी।