बिहार में अनिश्चितकाल के लिए अवकाश पर गए अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। राज्य सरकार ने सामूहिक अवकाश लेने और सरकारी कार्यक्रमों से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षण पर चल रहे राजस्व अधिकारियों (आरओ) के प्रति सख्त रुख अपनाया है।