logo

BIHAR News की खबरें

बिहार : सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन समेत 3 बोगियों में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के सहरसा में सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन (63344) के इंजन और तीन बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बांकीपुर उपचुनाव नतीजों के बीच बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी, सावन की पहली सोमवारी पर किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की।

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर विधानसभा अध्यक्ष का बयान, बोले- अंतिम परिणाम का करें इंतजार

प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी प्रतिक्रिया। कहा- शुरुआती रुझान बदलते रहते हैं, अंतिम नतीजों का इंतजार करना ही सही।

रोहतास में सरकारी ऑफिसर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने विधायक पर संगीन आरोप

बिहार के रोहतास जिले में डेहरी डालमियानगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात शनिवार देर रात की है।

केंद्र से बिहार को 10,845 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

केंद्र सरकार ने राज्यों में विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹1,09,019 करोड़ की अग्रिम राशि जारी की है, जिसमें यूपी के बाद बिहार को सबसे ज्यादा 10,845 करोड़ रुपए मिले हैं। पढ़े पूरी खबर 

बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

बिहार में कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, जल्द गठित होंगे 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट: CM सम्राट

बिहार में गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कदम से राज्य में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और न्याय व्यवस्था मजबूत होगी।

गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन महासेतु का स्लैब, 6 मजदूर गंभीर घायल; देखें VIDEO

बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब नदी में गिरा, क्रेन की चेन टूटने से हुआ हादसा, 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल।

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा युवक, घरवालों ने पकड़कर करा दी शादी; बिहार का है मामला

बिहार के सारण जिला स्थित पानापुर थानाक्षेत्र में परिजनों ने प्रेमी युगल को  पकड़ लिया और फिर उनकी शादी करा दी। हालांकि, मामला इतन सरल नहीं है।

भरत तिवारी के परिजनों मिलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, कहा- न्याय दिलाकर रहेंगे

बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी नाम के  युवक की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद सियासत गरमा गई है। बुधवार को भोजपुरी सिंगर, अभिनेता और विधान-परिषद  सदस्य पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरत तिवारी  के परिजनों से मुलाकात की।

लालू यादव को डर लगता है तो बिहार में सुशासन का राज है, पटना में बोले सीएम सम्राट

सीएम सम्राट ने कहा कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री रहते लोकतंत्र को परिवार तक ही सीमित रखा। अब आवास और सुरक्षा को लेकर राजनीतिक खेल, खेल रहे हैं।

भरत भूषण तिवारी की मां ने किस पुलिस अधिकारी के लिए मांग ली फांसी, एनकाउंटर पर क्या बोलीं...

बिहार के भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में भारत भूषण तिवारी की मौत के बाद न्यायिक जांच के आदेश। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड। जानें पूरा मामला।

Load More