द फॉलोअप डेस्क:
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बिहार दौरे (Bihar Tour) से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रधानमंत्री (PM) पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लोकतंत्र को कुचलने वाले प्रधानमंत्री अब यहां आ रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल फीता काटने से जनता का भला नहीं होने वाला है। तेजस्वी ने कच्ची दरगाह-सिक्सलेन पुल परियोजना का जिक्र करते हुए इसके श्रेय को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस परियोजना की शुरुआत महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री इसका श्रेय लेने बिहार आ रहे हैं।

पांच लाख नौकरियों का किया दावा
तेजस्वी यादव ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पांच लाख नौकरियां देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए। तेजस्वी के मुताबिक, अगर देश में बेरोजगारी और महंगाई खत्म हो जाती, तो आम लोगों को सरकार से सवाल पूछने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने इन मुद्दों को जनता से जुड़ा बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

'दिमागी नक्सली' बयान पर भी साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर भी तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हाथ जोड़कर जवाब देते हुए कहा कि अगर बेरोजगारी और महंगाई खत्म कर दी गई होती, तो लोगों को सवाल पूछने की जरूरत नहीं पड़ती। अपने 37वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि काम उनकी सरकार ने किया है और अब प्रधानमंत्री उसका फीता काटने आ रहे हैं। इस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले विकास परियोजनाओं के श्रेय और रोजगार समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।