logo

जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बैटर बने कोहली, जानें पहले 2 खिलाड़ी कौन?

जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बैटर बने कोहली, जानें पहले 2 खिलाड़ी कौन?

द फॉलोअप डेस्क
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे लीग मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने 49वां शतक पूरा किया। इसी के साथ जन्मदिन पर शतक जड़ने वाले विराट तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले भारत के ओर से यह कारनामा विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर ने किया था। 1993 में विनोद कांबली ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया था। दूसरी ओर 1998 में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। 


रिकॉर्ड विस्तार से...
रिकॉर्ड को लेकर विस्तार से बात करें तो 18 जनवरी 1993 में विनोद कांबली ने अपने जन्मदिन के दिन ही इंग्लैंड के शतक जड़ा था। जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में काबंली ने शानदार शतक जड़ा था। वहीं सचिन ने 24 अप्रैल 1998 को अपने जन्मदिन के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया था। मास्टर ब्लास्टर ने इस दौरान शानदार 134 रनों की पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली ने 5 नवंबर 2023 को यह कारनामा कर दिखाया है। विराट ने साउथ अफ्रीका के नाबाद 101 रनों की पारी खेली है।