logo

झारखंड के ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, साथी अभिषेक शर्मा को पछाड़ा

a2722.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

झारखंड के ईशान किशन दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में ईशान किशन, साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। 3 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी करते ही महज 6 महीने में यह उपलब्धि निश्चित रूप से काफी बड़ी है। गौरतलब है कि ईशान किशन ने हालांकि, हालिया आयरलैंड सीरीज के दोनों मुकाबलों में बढ़िया बल्लेबाजी नहीं की है। पहले पहले मैच  में 12 तो वहीं दूसरे मुकाबले में  महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों  की टी20 सीरीज और फिर वर्ल्ड कप में ईशान किशन का बल्ला खूब चला।  

 

Tags - Ishan KishanICC Rankingno 1 T20 BatterCricketSports