logo

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

6840news.jpg

 द फॉलोअप टीम, देवघर:

 

नगर थाना इलाके के बरमसिया मोहल्ले से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने जानकारी दी कि देवघर के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में घूमता नजर आ रहा है। सूचना पर एसपी ने पुलिस की स्पेशल टीम गठित की और मौके पर भेजा।  

 

पुलिस को देख भागने लगा युवक

युवक का नाम पंकज सिंह बताया जा रहा है। पुलिस को देखकर पंकज मौके से भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर युवक को पकड़ लिया और उसे थाने लाई। उसके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है। पंकज  देवघर के कृष्णापुरी मोहल्ले का रहने वाला है। पंकज का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।