द फॉलोअप टीम, दिसपुर:
लेखिका शिखा शर्मा को विवादास्पद फेसबुक (Facebook) पोस्ट करने पर दिसपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सली मुठभेड़ (Naxalite encounter) के दौरान शहीद जवानों पर शिखा शर्मा ने एक फेसबुक (Facebook) पोस्ट किया था इस वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई है। शिखा शर्मा ने लिखा कि ' जीने के लिए जो काम करते उनकी ड्यूटी के दौरान अगर मौत होती है तो उन्हें शहीद नहीं कहा जा सकता। उस मामले में इलेक्ट्रिशियन (Electrician) जो बिजली के करंट से मर गया, वह भी एक शहीद है। मीडिया (Media) दर्शकों को भावुक नहीं करेगा '
दो वकीलों ने किया केस
लेखिका शिखा शर्मा (Writer Shikha Sharma) के इस पोस्ट के बाद उनपर एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई गयी। दो वकीलों कंगना गोस्वामी और उमी डेका बरुआ ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। शिखा शर्मा को मंगलवार को दिसपुर पुलिस (Dispur Police) ने गिरफ्तार किया।