logo

JPSC में क्यों आया 'आइटम गर्ल' का मामला, भानुप्रताप शाही और इरफान के बीच जुबानी जंग क्यों! 

16229news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी के बीच जुबानी जंग चलती रहती है। इस कड़ी में अब जेपीएससी भी शामिल हो गया है। गौरतलब है कि जेपीएससी में गड़बड़ी को लेकर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी रांची के मोरहाबादी मैदान में बीते 50 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। मांग है कि पीटी परीक्षा रद्द की जाये। मामले की सीबीआई जांच हो। जेपीएससी अध्यक्ष को अविलंब बर्खास्त किया जाये। 

मोरहाबादी पहुंचा था बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल
इस कड़ी में शनिवार को बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अगुवाई में मोरहाबादी मैदान पहुंचा था। इसमें भानुप्रताप शाही भी शामिल थे। गौरतलब है कि प्रशासन ने कुछ अभ्यर्थियों को उठाकर अज्ञात स्थान पर रखा है। मोरहाबादी पहुंचे भानु प्रताप शाही ने कहा कि कुछ बच्चे अभी भी ट्रेसलेस हैं। ये चिंता का सबब है। भानु प्रताप शाही ने इस दौरान इरफान अंसारी पर निशाना साधा औऱ कहा कि वो आइटम गर्ल हैं। इऱफान अंसारी कहते हैं कि जेपीएससी में कोई घोटाला नहीं हुआ, ये हास्यास्पद है। 

भानुप्रताप शाही और कांग्रेस में जुबानी जंग
इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि बीजेपी मामले का समाधान नहीं चाहती बल्कि चीजों को और उलझाना चाहती है। आइटम गर्ल वाली टिप्पणी का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि कौन आइटम गर्ल है, सबने पिछले सत्र में देखा है।