logo

Bihar ByElection 2021: 2 सीटों पर मतदान में मतदाताओं में दिखा उत्साह, वोटिंग जारी

14334news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मुंगेर जिले के तारापुर और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में वोटिंग जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। ये दोनों ही सीटें पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू की झोली में थी। 

जनता करेगी फैसला
आज जनता इस बात का फैसला कर देगी कि दोनों सीटों पर किसे जीत मिलेगी और किसे हार। बता दें कि तारापुर मतदान केंद्र संख्या 270 मध्य विद्यालय सरौना में 12 बजे तक 712 में 252 वोट डाले जा चुके हैं। बड़ी बात यह है कि 87 वर्षीय जया देवी ने भी मतदान किया। बुजुर्ग वोटरों में वोट डालने का उत्साह देखा जा रहा है। बिहार में 11 बजे तक 21.79 प्रतिशत मतदान हुए हैं। दो सीटों पर हो रहे मतदान में मतदाताओं के अंदर उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्र पर जहां पारामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

होमगार्ड की हुई मौत
संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय के मतदान केंद्र में मतदान से पहले होमगार्ड प्रदीप मंडल की मौत हो गई। मौत का कारण हर्ट अटैक बताया जा रहा है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 11बजे तक कुल 20.25% वोट पड़े। जिसमें पुरुषों ने 18.2 प्रतिशत तो महिलाओं ने 22.3 प्रतिशत मतदान किया है।

बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह
कुशेश्वरस्थान तथा बिरौल प्रखंड में 17-17 प्रतिशत मतदान हुए हैं। मतदान के लिए महिलाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर यह देखा जा रहा है कि वोटरों के शरीर का तापमान चेक करके ही अंदर जाने दिया जा रहा है। नक्सल प्रभावित बड़की हथिया गांव से 2 किलोमीटर का सफर तय कर लोग वोट डालने आ रहे हैं

ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित
तारापुर में मतदान केंद्र संख्या 335 प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर में सुबह से बार- बार ईवीएम खराब हो रहा थो। बाद में नया ईवीएम लगाया गया। इससे करीब 2 घंटे मतदान बाधित रहा। तारापुर से एनडीए के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह हैं। विधानसभा क्षेत्र में ओवरऑल 7% मतदान हुआ है।