logo

बिहार में पंचायत चुनाव: कई बूथ पर हिंसक झड़पें, एक मौत, घायलों में ASI भी

13344news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें हिंसा की खबरें आ रही हैं। गया के टिकारी के दो जगहों पर मुखिया प्रत्याशियों के बीच झड़प हो गई। चुनाव में गड़बड़ी और मारपीट की सूचना पाकर एसएसपी आदित्य कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के मानपुरा पंचायत के बूथ नंबर 43 के बाहर लोडेड पिस्टल और चार गोली के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है.युवक कमर में पिस्टल लेकर घूम रहा था।

भोजपुर के कटरिया पंचायत के छछूडिह गांव में बूथ संख्या -158 के पीठासीन पदाधिकारी को ही पुलिस ने हिरासत में लिया है।  बुजुर्ग महिला को मतदान कराने के लिए साथ में वोटिंग रूम पहुंच गए थे। मोतिहारी के फेनहारा की बूथ संख्या 48 पर बोगस वोटिंग रोकने के दौरान पुलिस और स्थानीय दबंगों में हाथपाई हो गई। ASI  के साथ भी मारपीट की सूचना है। वहीं भोजपुर  में एकवोटर की मौत हो गई है।

बता दें कि बिहार के 34 जिलों में 48 प्रखंडों की 692 पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्‍य के पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान में 21,131 पदों के लिए प्रतिनिधि चुने जाने हैं।