द फॉलोअप टीम, बेगूसरायः
बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मुर्गे से लदी पिकअप वैन गड्ढे में गिर गई तो मुर्गा लूटने की होड़ लग गई। लोगों को जैसे ही इसकी खबर लगी लोग जैसे-तैसे गाड़ी के ऊपर चढ़ गये और मुर्गा लूटने लगे। लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो अब खूब वायरल हो रहा है। मामला विश्वकर्मा चौक यात्री पड़ाव के पास का है। ड्राइवर ने बताया कि वो पिकअप लेकर भागलपुर जा रहा था। तभी एक बाइक सवार गाड़ी के सामने आ गया तो बाइक सवार को बचाने के क्रम में गाड़ी गड्ढे में जा गिरी।

दोनों बाल बाल बचे
हादसे में मैं खलासी विकास और ड्राइवर बाल-बाल बच गए, लेकिन आसपास के लोग वहां जमा हो गए। मना करने के बावजूद मुर्गा लूटते रहे। जब तक थाना के लोग आए तब तक करीब 300 मुर्गा लेकर लोग भाग गये थे। मौके पर पहुंचे तेघरा थाना के प्रशिक्षु दारोगा रिंकू कुमार ने बताया कि गाड़ी पलटने की सूचना मिलने ही 5 मिनट में हम लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में मुर्गे की लूट हो चुकी थी।

किसी तरह बचा पाये कुछ मुर्गा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनलोगों ने किसी तरह बचे हुए मुर्गों को बचाया। बाद में JCB बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी निकाली गई। लेकिन 300 मुर्गे को आस पास के लोगों नें पांच मिनट के अंदर ही लूट लिया।