द फॉलोअप टीम, बेगूसराय:
बेगूसराय के तेयाय ओपी क्षेत्र के मुसहरी चौर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे चिमनी के गड्ढे के पास खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। मृतक बच्चों में एक की उम्र 15 साल बच्चा विक्की कुमार है और दूसरा10 साल प्रिंस कुमार शामिल है। बच्चों के डूबने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गयी। बच्चों की मौत से परिवार सदमे में है।

खेलने के दौरान हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे अपने घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर चधुराइन पोखरा के पास बंद चिमनी के गड्ढे के पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान ही दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और गड्ढा बहुत गहरा था इसलिए बच्चे निकल नहीं पाए और वहीँ उनकी मुअत हो गयी। घटना के करीब एक घंटे बाद परिजनों ने जब बच्चों की खोजबीन शुरू की तो दोनों का शव गड्ढे में दिखा। दोनों बच्चों की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कुछ ही देर पहले की है।
