logo

नमो ऐप के जरिए आप प्रधानमंत्री से बात के साथ कर सकते हैं सुझाव भी साझा -भाजपा

12996news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे कनेक्ट करता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत ऐप डाउनलोड और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री का ऑफिशियल ऐप है। प्रधानमंत्री यंग आंत्रप्रेन्योर्स, महिलाओं, छात्रों, किसानों, गरीब-गुरबा और आम जनता से नमो ऐप के जरिए सीधी बात करते हैं। इसके माध्यम से कोई भी प्रधानमंत्री को सुझाव  भेज सकते हैं। यह ऐप यूजर्स तक लेटेस्ट इंफॉर्मेशन, अपडेट पहुंचाता है, साथ ही इसकी मदद से आप-अलग-अलग कार्यों में अपना योगदान भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी आप इसके जरिए सुन सकते हैं। यह मोबाइल ऐप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है। साथ ही, इसमें इंफोग्राफिक्स की मदद से आप यह जान सकते हैं कि कैसे गुड गवर्नेंस से लोगों की जिंदगी सुधर रही है। उन्होंने आम लोगों से भी नमो एप्प डाउनलोड करने का आग्रह किया है।

 

 

पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया बधाई संदेश

सेवा और समर्पण अभियान के प्रमुख बालमुकुंद सहाय और सुबोध सिंह गुड्डू के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में ऐप डाउनलोडिंग, जागरूकता अभियान, पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई व आभार संदेश भेजने का अभियान चलाया गया है। नमो ऐप डाउनलोडिंग अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेश भर में कुल  17, 18 और 19 तारीख यानी तीन दिनों में 180 स्थानों पर स्टाल लगाकर 7574 लोगों को ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण व आम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पोस्टकार्ड के माध्यम से जन्मदिन की बधाई व आभार संदेश दिया।

26 सितंबर तक चलेगा अभियान

भाजपा की जारी प्रेस विज्ञप्‍ति के अनुसार बधाई व आभार संदेश अभियान 19 से 26 सितंबर तक चलेगा। बधाई संदेश भेजने वालों में वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पुर्व मुख्यमंत्री व नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात समेत हजारों लोग शामिल हैं।