logo

ट्यूशन पढ़ने जा रहे तीन बच्चे की गड्ढे में गिरने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम 

12654news.jpg

द फॉलोअप टीम, मोतिहारी:

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोचिंग जा रहे 3 बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे मेन रास्ते से जाने की बजाय शॉर्ट रास्ते से जा रहे थे। शार्ट कर्ट रास्ते में एक बड़ा गड्ढा था। गड्ढे के पास तीनों का पैर फिसल गया और वो पानी भरे गड्ढे में गिर गए। 

बच्चों की उम्र 10 साल से कम 

मृतकों में तीन बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। करीना कुमारी 9 साल की है, शनि कुमारी 8 साल और अभिनंदन कुमार 7 साल का है।  तीनों की मौत के बाद गांव में मातम है।  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

ग्रामीणों ने शव देखा 

मृतक बच्चों के परिजन ने बताया कि बच्चे ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। वह मुख्य सड़क से नहीं जाकर शार्ट रास्ते से जा रहे थें। ग्रामीण जब इस रास्ते से होकर गुजर रहे थे, तो उनकी नजर गड्ढे में पड़ी शव पर गयी। तब लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।