द फॉलोअप टीम, मुंगेर:
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ। यह बच्चा देखने में बिलकुल ब्रिटिशों की तरह है। बच्चे के सफ़ेद बाल हैं। भौहें भी सफेद हैं। शरीर का रंग भी मिल्की वाइट है। बच्चा देखने में बेहद खूबसूरत है। परिवार के लोग इस बच्चे के जन्म से खुश हैं। हालांकि बच्चे का जन्म 6 सितम्बर को ही हुआ है, लेकिन इसकी चर्चा अब तक है। बच्चे को देखने के लिए भीड़ लगी रहती है। लोग बच्चे का फोटो लेते हैं। यह बच्चा पूरे गांव के लिए अजूबा है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे बच्चे हजारों में एक पैदा होते हैं। लेकिन बिहार में ऐसा पहले बच्चा जन्म लिया है, जो बिलकुल अंग्रेजों की तरह है।

मां खुश है
बच्चे की मां प्रमिला देवी बेहद खुश हैं। प्रसव पीड़ा होने पर छह सितंबर को वह मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती हुई। उसे वहां से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रेफर कर दिया गया। रात करीब 12 बजे सिजेरियन के माध्यम से बच्चा पैदा हुआ। डा. अंशु ने बताया कि महिला के शरीर में हिमोग्लोबीन मात्र छह ग्राम था और दर्द भी ज्यादा हो रहा था। इसलिए सिजेरियन किया गया।

शरीर में कुछ कमी
शिशु रोग विशेषज्ञ डा. मनोज कुमार सिंघानियां ने कहा कि एल्बिनो की कमी से ऐसा होता है। इसे ऐक्रोमिया, एक्रोमेसिया या एक्रोमेटोसिस भी कहा जाता है। मेलेनिन के उत्पादन करने वाला एंजाइम का अभाव होता है। इसके परिणाम स्वरुप त्वचा, बाल और आंखों में रंग सफेद होते हैं। इसके लिए जिन भी जिम्मेवार है। ऐसे बच्चे धूप को सहन नहीं कर सकते। ज्यादा देर तक धूप में रहने से शरीर में जलन होने लगती है।
