logo

जदयू विधायक शालिनी मिश्रा के घर में चोरी, डेढ़ लाख के गहने सहित नगद लेकर फरार 

12366news.jpg

द फॉलोअप टीम, मोतिहारी:

बिहार में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगना जैसे मुश्किल ही हो गया है। चोरी का ताजा और बड़ा मामला आया है मोतिहारी से। इस बार चोरों ने आम घर को नहीं बल्कि बड़े घर को निशाना बनाया है। चोरी इस बार सत्तादल की विधायक के घर हुई है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा के घर में भीषण चोरी हुई है। 

छह ताले तोड़े गए हैं 

शालिनी मिश्रा का घर मोतिहारी शहर के शांतिपुरी मोहल्ला में है।  चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी किया है। चोरों घर के छह कमरे का ताला तोड़ दिया है , घर से डेढ़ लाख का जेवर व 27 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। 

पुलिस जांच में जुटी 

घटना मंगलवार देर रात को घटी है। विधायक शालिनी मिश्रा उन्होंने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी। नगर इंस्पेक्टर विजय प्रसाद राय ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। विधायक ने महत्वपूर्ण कागजात भी घर से गायब है। बताते चलें कि शालिनी मिश्रा के पिता स्व. कमला मिश्र मधुकर मोतिहारी से तीन बार सांसद थे।