logo

झारखंंड से केरल के लिए विशेष ट्रेन 28 जनवरी से सप्ताह में दो दिन चलेंगी

4537news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 
कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद था। लेकिन जैसे-जैसे स्‍थिति सामान्य हो रही है, वैसे-वैसे सभी ट्रेनेंं वापस पटरी पर लौट रही है। इसी बीच रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट कर एक जानकारी दी है। जो झारखण्ड वासियों के लिए खुशखबरी है। झारखंड से केरल को जोड़ने वाली एक महत्‍वपूर्ण ट्रेन को अब सप्‍ताह में दो दिन चलाने की घोषणा की है। 

टाटानगर से चलेगी ट्रेन 
रेल मंत्री ने ट्वीट में जानकारी दी कि 28 जनवरी से  झारखंड और केरल के बीच कनैक्टिविटी मजबूत करने के लिए भारतीय रेल सप्ताह में दो बार विशेष ट्रेन को चलाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आगे अपने संदेश में लिखा- सप्ताह में दो बार इस साप्ताहिक ट्रेेन के चलने से झारखण्ड और केरल के बीच संपर्क बढ़ने में मदद मिलेगी।  यह विशेष ट्रेन 28 जनवरी से टाटानगर और एर्नाकुलम के बीच चलेगी।

29 जनवरी से आस्था केन्द्रोंं के लिए भी 
विभिन्न आस्था केन्द्रोंं पर दर्शन करने के लिए भी भारतीय रेल ने 29 जनवरी से विशेष ट्रेनों  करने जा रही है। यह ट्रेनें हजूर साहेब नान्देड, महाराष्ट्र से जम्मू तवी तथा तिरुपति, आंध्र प्रदेश से हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी।