logo

तेजस्वी यादव से क्यों नाराज हो गई किन्नर! कहा-लालू के लाल तो बड़े घमंडी हैं

तेजस्वी यादव से क्यों नाराज हो गई किन्नर! कहा-लालू के लाल तो बड़े घमंडी हैं

द फॉलोअप टीम, पटना:

बिहार में विधानसभा उपचुनाव (Bihar assembly by-election) को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार के लिए वह कुशेश्वरस्थान विधानसभा (Kusheshwarsthan Assembly) के सोनकी पहुंचे थे। उनका काफिला कहीं रुका हुआ था तभी एक किन्नर वहां आयी और तेजस्वी से मिलने की इच्छा जताई।

सोनकी से चलकर पहुंची थी
मिली जानकारी के मुताबिक किन्नर दरभंगा के विरौल गांव से सोनकी चलकर पहुंची थी। किन्नर तेजस्वी के गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गयी लेकिन तेजस्वी गाडी से नहीं निकले उनके कार्यकर्ताओं ने उसे गाड़ी के सामने से हटा दिया और हाथ में 200 रूपये दे दिए। तेजस्वी अपनी गाड़ी में ही बैठे हुए ही मुस्कुरा रहे थे। इससे किन्नर का दिल टूट गया। 

गाड़ी से नहीं उतरे तेजस्वी 
तेजस्वी यादव ने अपनी गाड़ी से उतरकर किन्नर से उसकी समस्या जानने की भी कोशिश नहीं की।  इस बात पर किन्नर नाराज हो गई और कहने लगी कि लोग काफी दिक्कत से गुजर रहे हैं। वो अपनी समस्या बताने पहुंची है उनको आशीर्वाद देने आई थी लेकिन वह अपनी गाड़ी तक से नहीं उतरे। किन्नर ने कहा कि तेजस्वी यादव बहुत घमंडी है। उनके लिए माला लाये वह भी उन्होंने नहीं लिया। 

आशीर्वाद देने पहुंचे थे 
किन्नर ने बताया कि वह बड़ी उम्मीद से आयी थी। वह आशीर्वाद देने पहुंची थी ताकि तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जाएं। उन पर खुशियों की बौछार हो, लेकिन मुझे 200 रुपये देकर चले गए। अब तो सौ दो सौ कुत्ते-बिल्ली भी नहीं लेते। नाराज किन्नर ने एक गाना भी गाया और कहा दिल के टुकड़े-टुकड़े कर के मुस्कुरा के चल दिये। किन्नर ने तेजस्वी यादव को खूब खरी-खोटी सुनाई, लेकिन तेजस्वी यादव को पीछे से आशीर्वाद भी दिया।