logo

फल पंहुचाने गया था लड़का, जबरन पकड़कर करा दी गई शादी, इंसाफ के लिए थाने में लगा रहा गुहार

15063news.jpg

द फॉलोअप टीम, नवादाः
बिहार से पकराउआ शादी की खबर अक्सर आती रहती है, ताजा मामला आया नवादा जिलें से। कहा जा रहा है कि एक युवक को बंधक बनाकर उसकी शादी करा दी गई। युवक का नाम गुड्डू कुमार है।  रहने वाला नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव का है। फिलहाल गुजरात के बापी जिले में किसी निजी कंपनी में काम करता है। वह अपने दिल्ली के रहने वाले अपने एक मित्र के झांसे में आ गया और उसकी जबरन शादी करा दी गई। वह मित्र उस लड़की के जीजा हैं, जिससे उसकी शादी कराई दी गई । 


पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया
लड़की के पिता गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। लड़के का कहना है कि वह अपने मित्र के घर फल पहुंचाने के लिए चला गया था तभी सबने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और जबरन उसकी शादी करा दी गई।  घटना का खुलासा तब हुआ, जब युवक किसी तरह से शादी के पांचवें दिन भागकर अपने घर पहुंचा। गुड्डू ने नगर थाने में आवेदन देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। गुड्डू के अनुसार, जहां उसकी शादी कराई गई वहां उसे पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया।
लड़की भी तैयार नही थी 
गुड्डू के मुताबिक लड़की भी इस शादी के लिए तैयार नही थी । उसका आरोप है कि उसके मां व पिता ने उसकी जबरन शादी करा दी है। गुड्डू का कहना है कि सबूत के तौर पर उसके पास एक वीडियों भी है। फिलहाल गुड्डू को अब पुलिस से इंसाफ की  उम्‍मीद है।