logo

रांची में तेजस्वी यादव बोले- 'महंगाई डायन' आज BJP की बन गयी है महबूबा

12990news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राजद नेता, बिहार में नेता प्रतिपक्ष और एक्‍स डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव कल से रांची में हैं। आज उन्‍होंने सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात-बात की। वहीं हरमू कार्निवाल में राजद के समारोह में कार्यकर्ताओं में उत्‍साह का संचार किया। कार्यकर्ताओ से बोले, गणेश परिक्रमा करने वालों से हम खुश होने वाले नहीं, जनता की परिक्रमा कीजिये। वहीं भाजपा पर व्‍यंग्‍य किया। कहा कि अच्‍छे दिन कहां गए। अब महंगाई के खिलाफ भाजपा क्‍यों नहीं धरना-प्रदर्शन करती है।  'महंगाई डायन' आज BJP  की महबूबा बन गयी है।

 

जानिये नौ प्रमुख बातें जो तेजस्वी यादव ने कहीं
-जब यूनाइटेड झारखंड रहा, जब झारखण्ड और बिहार का बंटवारा नहीं हुआ था, उस समय हमारी माता और हमारे पिता यहां के मुख्यमंत्री रहे।
-अब हम खुद अपने से, जैसे बिहार में राजद पर ध्यान रखते आये हैं वैसे ही अब झारखण्ड में भी राजद का ध्यान हम रखेंगे। 
-बिहार और झारखंड हमलोगों के लिए कोई अलग प्रदेश नहीं है, ये तो हमारा पुराना घर है, आना-जाना बचपन से ही हमलोगों का लगा रहता था।
*जो हमारे पुराने लोग है, जो हमसे बिखर गए हैं, उन्हें हम जोड़ने का काम करेंगे।
-हम गणेश परिक्रमा करने वाले लोगों से खुश होने वाले नहीं हैं, हमारे लिए वही ख़ुशी होगी जब आप जनता का परिक्रमा कीजियेगा।
-झारखण्ड देश को सींचने का काम करती है लकिन केंद्र झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार करती है।
-जो सम्मान, जो अधिकार झारखण्ड को मिलना चाहिए, वो सम्मान, अधिकार झारखण्ड को नहीं मिल पा रहा है.
-हम लोगो का एक ही विचारधारा है- धर्मनिरपेक्षता, हमलोग प्यार की बात करते हैं वो टकराओ की बात करते हैं, हमलोग साथ की बात करते है, वो लोग खास की बात करते हैं।
-मुद्दा कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिचाई, सुनवाई और कार्रवाई का होना चाहिए।