logo

करप्शन के मुद्दे पर तेजस्वी का ट्वीट- वेश बदल कर उनके साथ किसी थाने या फिर ब्लॉक का निरीक्षण करने चलें नीतीश

करप्शन के मुद्दे पर तेजस्वी का ट्वीट- वेश बदल कर उनके साथ किसी थाने या फिर ब्लॉक का निरीक्षण करने चलें नीतीश
द फॉलोअप टीम, पटना  
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद-जदयू के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं। राजद के निशाने पर बिहार की नीतीश सरकार है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा
तेजस्वी यादव ने इस बार सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वो वेश बदल कर उनके साथ किसी थाना या फिर ब्लॉक का निरीक्षण करने चलें। 

ट्वीट कर नीतीश पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा है कि अगर सीएम को कोई शक हो तो वो वेश बदलकर मेरे साथ चलें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।  दरअसल तेजस्वी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब सरकार और नीतीश कुमार करप्शन से कोई समझौता न होने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी यादव बिहार सरकार को इन दिनों लगातार रोजगार से लेकर अपराध तक के मुद्दे पर भी घेर रहे हैं।