द फॉलोअप टीम, पटना:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बनाये गए कार्टून लोग खूब आसान करते हैं। लालू प्रसाद की वह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है, जिसमें वह कृष्ण अवतार में नजर आ रहे हैं। राजद सुप्रीमो की इस मूर्ति की तस्वीर तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज सेकेंड लालू तेजप्रताप पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में देखा जा रहा है कि लालू प्रसाद के एक हाथ में चक्र है और दूसरे हाथ में बांसुरी। उन्हें तीन माला भी पहनाई गई है। वह पैर पर पैर चढ़ाकर बैठे हैं और उन्होंने पसंदीदा ड्रेस कुर्ता पायजामा पहना है। बाल भी बिलकुल लालू स्टाइल में है है।

खुद को कृष्ण का वंशज मानते हैं लालू
वैसे शुरू से ही लालू यादव खुद को कृष्ण-बलराम का ही वंशज मानते हैं। वह पहले भी खुद के और कृष्ण के जेल वाला संबंध भी जोड़ते रहे हैं। और चिलचस्प बात यह है कि मूर्ति में लालू कृष्ण अवतार में दिख रहे हैं। श्रीकृष्ण भी गाय पालते थे और लालू प्रसाद भी गाय पालते हैं। राजद नेता जेम्स यादव कहते हैं कि इस जन्माष्टमी को लालू प्रसाद के इस रूप की पूजा की गयी।

लालू की मूर्ति बनाकर जन्माष्टमी
सबसे पहले लालू की मूर्ति वाली तस्वीर को राघोपुर के रहने वाले सुनील यादव नाम के अकाउंट से फेसबुक पर डाली गई है। उन्होंने लिखा, 'मेरा एक ही धर्म है और वो बड़े साहब लालू जी की विचारधारा को उन्हीं के अंदाज में जन-जन तक पहुंचाना। कृष्ण भक्तों द्वारा आदरणीय लालू जी की मूर्ति बनाकर जन्माष्टमी पर पूजा की।' जन्माष्टमी पर लालू अपनी बेटी डॉ. मीसा भारती के घर में पूजा करते दिखे थे। तेजप्रताप जब पटना में रात 12 बजे कृष्ण की पूजा कर रहे थे तो उस वक़्त लालू प्रसाद वीडियो कॉल पर थे।