logo

मान गए तेजप्रताप, चुनावी पोस्टरों में तस्वीरें लगने के बाद अब निकलेंगे प्रचार के लिए 

14215news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 
बिहार उपचुनाव के पहले लालू परिवार के बीच की खटास कम हो रही है। चुनावी पोस्टरों में से तस्वीरें गायब होने से नाराज तेजप्रताप अब मान गए हैं। उन्हें मनाने के लिए खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उनसे मुलाकात की और करीब डेढ़ घंटे तक उनकी शिकायत सुनी। शिकायत सुनने के बाद लालू ने तुरंत आदेश दिया कि सभी पोस्टरों पर तेज प्रताप की तस्वीरें लगवाई जाए और जिन पोस्टरों में उनकी तस्वीर नहीं है, उन्हें तुरंत हटाया जाए। साथ ही उन्होंने फोन कर उनलोगों को फटकार लगाई है, जिन्होंने तेजप्रताप की तस्वीर पोस्टरों से हटवाने का निर्णय लिया था। 

चुनावी प्रचार में उतरेंगे तेजप्रताप 
इसी के साथ तय हो गया है कि तेजप्रताप अब दोनों सीटों पर चल रहे प्रचार प्रसार में हिस्सा लेंगें। उन्होंने अपने पिता के सामने अपनी भड़ास निकाली है और अब चुनाव प्रचार के लिए तैयर हैं। बता दें कि तेजप्रताप के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी गायब था, जिसे लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जतायी थी। बाद में पिता से नहीं मिलने देने पर भी वे नाराज हुए थे और अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। लेकिन अब लालू से मुलाकात के बाद पार्टी और परिवार में सबकुछ ठीक होता दिख रहा है।