द फॉलोअप टीम, रांची:
काच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत लाय...जब यह मधुर गीत गूंजने लगता है, तो हम समझ जाते हैं कि छठ आ गया। इस गीत के बिना छठ की कल्पना ही मुश्किल है। ऐसे सैकड़ो गीतों को अपनी मीठास से अमर कर चुकीं ख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का नाम अब फिर छठ से जुड़ने जा रहा है। अब छठ में कोराना गाइडलान का पालन करने के संदेश देने वाले गीत उनके ही स्वर में ही गूंजेंगे। महापर्व छठ पूजा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बड़ी पहल की है। मंत्रालय का कहना है कि छठ पूजा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन हो इसके लिए वह सार्वजनिक भागीदारी की मांग करेंगे। इसलिए प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की आवाज में मंत्रालय एक आडियो-विजुअल गीत जारी करेगा, क्योंकि छठ पूजा में शारदा सिन्हा के गीत काफी सुने जाते हैं। उनके गाने के बिना लगता ही नहीं है जैसे छठ आया हो। चूंकि शारदा सिन्हा की आवाज काफी सुनी जाती है लोग उन्हे काफी पंसद करते हैं इसलिए उनकी आवाज में कोरोना सुरक्षा को लेकर गाना रिकार्ड किया जाएगा।

दिल्ली में मिली अनुमति
दिल्ली में छठ पूजा को सार्वजनिक रूप से मनाने की अनुमति मिल गई है। सरकार द्वारा पहले से तय किए गए स्थानों पर बहुत सख्त प्रोटोकाल के साथ छठ मनाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर बेहद सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी। बिहार भी छठ को लेकर अलर्ट मोड पर है। बिहार में हर दिन 2.25 लाख लोगों की कोरोना जांच और अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। रहे पटना में हर दिन 14 हजार आशंकितों की जांच हर दिन करने का लक्ष्य दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

8 से 11 नंवबर तक छठ
छठ महापर्व आठ नंवबर के नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। इस साल छठ पूजा आठ से 11 नवबंर के बीच मनाई जाएगी। जैसे जैसे त्योहार सामने आ रहे हैं वैसे वैसे कोरोना के मामले बढ रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ रहा है। विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही तीसरे लहर को आमंत्रण दे सकती है। छठ पूजा और दीपावली के त्योहार को देखते हुए माना जा रहा है कि केस में इजाफा बढ सकते हैं। पिछले साल भी त्योहारी सीजन में जबरदस्त उछाल आया था, जिसके बाद मार्च में लाकडाउन की नौबत आ गई थी।