द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
पश्चिम बंगाल की चर्चित विधनसभा सीट नंदीग्राम विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के मुलाकात की थी। नंदीग्राम से चुनाव जितने के बाद शुभेंदु पहली बार भाजपा के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं।
बोले, पश्चिम बंगाल में हालात बहुत विकट
मंगलवार की को नड्डा के साथ बैठक के बारे में शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात बहुत विकट हैं। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि भगवा दल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा है। उनकी सुरक्षा के लिए पार्टी हर संभव कोशिश करेगा। पश्चिम बंगाल में इस साल नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख सीट जो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की थी उसमे उन्होंने कब्जा जमा लिया है। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की पिछली सरकार में मंत्री थे। लेकिन इस साल वह भाजपा में शामिल हो गए।