logo

दवा दुकानदार और कर्मी को दिन-दहाड़े मारी गोली, 1 की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

दवा दुकानदार और कर्मी को दिन-दहाड़े मारी गोली, 1 की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
द फॉलोअप टीम, पटना:

गोविंद मित्रा रोड में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। आर्या होटल के सामने एक दवा दुकानदार और वहां काम करने वाले कर्मी को गोली मारी गयी है। दोनों घायलों को में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। उनमें से एक कि मौत हो गयी। दूसरे की हालत गंभीर है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

आपसी रंजिश में घटना को दिया अंजाम
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान में थे। अचानक बाइक सवार अपराधी आए और रजनीश सर्जिकल में फायरिंग करने लगे। दुकानदारों का कहना  है कि कारोबारियों के बीच आपसी रंजिश की वजह से में इस घटना को अंजाम दिया गया है।