द फॉलोअप टीम, पटनाः
पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरी करने की नियत से एक घर में एक चोर घुसा था लेकिन वह घर में खूबसूरत महिला को देखकर इस कदर मदहोश हो गया कि चोरी करना ही भूल गया। वह चोरी भूलकर महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। हांलाकि पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महिला ने शोर करना शुरू कर दिया
यह मामला चौधरी टोला मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक चोर रात के अंधेरे में घर में चोरी की नियत से घुसा था, लेकिन महिला के हुस्न को देखकर वह पागल हो गया और चोरी करने की बजाय वह महिला को देख वह उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। तभ महिला अपने बचाव के लिए शोर मचाने लगी। महिला की आवाज सुनकर चोर भागने लगा। लेकिन तभी रात की गश्ती मे निकले पुलिस की नजर चोर पर पड़ गयी। पुलिस ने महिला के बयान लेकर चोर को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम सौरव है।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सौरव अपने ही मोहल्ले के एक घर में चोरी करने घुसा था। महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी। चोर ने पहले उसकी तकिया के नीचे से आलमारी की चाभी निकालने के लिए हाथ लगाया तो उसके हाथ करीब दस हजार रुपये की गड्डी लग गई। तब तक महिला की नींद खुल गई। महिला को देखते ही वह चोरी करने भूल गया । परिवार के अन्य सदस्यों के आने की शंका पर चोर घर से निकलकर भागने लगा। भाग रहे चोर को पुलिस ने पकड़ लिया।