logo

बिहार उपचुनाव 2021: RJD ने तारापुर सीट से अरुण कुमार साह को बनाया प्रत्याशी

13593news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 

बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। गुरुवार को तारापुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अरुण कुमार साह ने नामांकन दाखिल किया। झारखंड राजद के प्रधान महासचिव, संजय प्रसाद यादव ने कहा कि नामांकन सभा में मिले स्नेह और आशीर्वाद से स्पष्ट है कि अरुण साह की जीत पक्की है। 

बिहार की 2 विधानसभा सीट पर उपचुनाव
गौरतलब है कि बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने की है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। मतगणना 2 नवंबर को होगी मतलब कि चुनाव का परिणाम भी इसी दिन आएगा। गौरतलब है कि पांच नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

2020 में जेडीयू के खाते में थी दोनों सीटें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2020 में ये दोनों सीटें जनता दल यूनाइटेड के खाते में गई थीं। शशिभूषण हजारी औऱ मेवालाल चौधरी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। उपचुनाव की सबसे दिलचस्प बात ये है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस बार आमने-सामने हैं। दोनों दिग्गज नेताओं की एंट्री से चुनाव में रंग आ गया है। 

लालू की एंट्री से चुनाव में आया नया रंग
प्रत्याशियों की बात की जाये तो एनडीए गठबंधन ने तारापुर से जेडीयू के राजीव कुमार सिंह औऱ कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी को उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी ने तारापुर से अरूण कुमार साह और कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी आरजेडी से अलग चुनाव लड़ रही है, उसने तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को प्रत्याशी बनाया है।