द फॉलोअप टीम, पटना:
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लंबे समय बाद पटना लौट रहे है। गौरतलब है कि बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में लालू यादव की एंट्री से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। इस बीच लालू यादव अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखी। दिल्ली से पटना जाने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में लालू यादव ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर तीखा हमला बोला। लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भक्त चरण दास को भकचोनर कहा।
राजद पर बीजेपी से सांठ-गांठ का लगा आरोप
दरअसल पत्रकारों ने कहा कि बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि राजद, अंदरखाने बीजेपी से सांग-गांठ कर रही है। कहा कि यही वजह थी कि राजद से कांग्रेस का गठबंधन टूट गया। इसका जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने काह कि भक्त चरण दास भकचोनहर है। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थआन सीट क्या कांग्रेस को हारने और जमानत जब्त कराने के लिए देते। लालू ने कहा कि कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा। क्या मतलब है गठबंधन का। इस दौरान लालू के तेवर काफी सख्त थे।

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास का आरोप
बता दें कि हाल ही में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने राष्ट्रीय जनता दल पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राजद का पर्दे के पीछे बीजेपी से मिलीभगत है। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी चालीस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि लालू यादव लंबे अंतराल के बाद पटना आ रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लालू यादव उपचुनाव में प्रचार करेंगे या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है। डॉक्टरों की सलाह पर ही आगे का कार्यक्रम तय किया जायेगा। गौरतलब है कि लालू यादव ने ही प्रचार की कमान संभाली थी।
लंबे समय बाद पटना आने वाले हैं लालू प्रसाद यादव
मिली जानकारी के मुातबिक 25 अक्टूबर यानी कल और 27 अक्टूबर को क्रमश कुशेश्वरस्थान और तारापुर में कार्यक्रम प्रस्तावित था। गौरतलब है कि कार्यक्रम तय होते ही राबड़ी देवी भी पटना आ गई थीं। बाद में राबड़ी दोबारा पटना लौट गईं। जाते समय उन्होंने कहा था कि लालू जी की तबीयत खराब है, वो अभी पटना नहीं आएंगे। गौरतलब है कि लालू यादव आखिरी बार 23 दिसंबर 2017 को पटना से गये थे। इसी साल 30 अप्रैल को उन्हें चारा घोटाला मामले में बेल मिली थी। वो फिलहाल बेटी मीसा भारती के आवास पर रहते हैं।