logo

बिहार की धरती पर 45 घंटे 15 मिनट तक रहेंगे राष्ट्रपति, जानिये उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

13939news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद चौथी बार पटना पहुंचे हैं। सुबह राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार से खास लगाव रहा है। वह सूबे के राज्‍यपाल रहे। जब राज्यपाल थे, तभी उनके एनडीए की तरफ से उम्मीदवार बनाने की घोषणा हुई थी। जिसका महागठबंधन में रहते हुए भी नीतीश कुमार ने स्वागत किया था और घोषणा होने के तुरंत बाद वो फूल लेकर राज्यपाल आवास पहुंच गए थे। बिहार से जाते जाते रामनाथ कोविंद ने कहा था, ये बिहार की धरती का कमाल है। मैं बिहार के विकास की कामना करता हूं और यहां के लोगों को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट से निकलकर सीधे राजभवन पहुंचे। वो कल गुरुवार को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे।

 चाक-चौबंद सुरक्षा व्‍यवस्‍था

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ठीक 4 साल बाद बिहार आए हैं। स्वागत की जोर-शोर से तैयारियां हैंं। राष्ट्रपति को दौरे को लेकर पीएमसीएच और एनएमसीएच को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर में 244 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उनके सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

 

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

20 अक्टूबर- राजभवन में शाम 6 बजे पटना हाईकोर्ट के जज और उनकी पत्नी के साथ चाय पर विशेष आमंत्रण में शामिल होंगे। राष्ट्रपति राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

21 अक्टूबर - राष्ट्रपति विधानसभा के लिए राजभवन से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर निकलेंगे और 10 मिनट में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।राष्ट्रपति बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। कैंपस में शताब्दी स्मृति स्तंभ लगाएंगे। महाबोधि के पौधे का रोपण भी उनसे कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे वह बिहार विधानसभा से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं, शाम साढ़े 7 बजे देश रत्न मार्ग पर राष्ट्रपति के स्वागत में बिहार विधानसभा की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें शारदा सिन्हा समेत कुल 77 कलाकार अपनी पेशकश करेंगे।  शाम 7 बजे से महामहिम राष्ट्रपति के सम्मान में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है। महामहिम रात में 9 बजकर 10 मिनट पर राजभवन में विश्राम के लिए पहुंच जाएंगे।

22 अक्टूबर - राष्ट्रपति सुबह 8 बजे राजभवन से महावीर मंदिर जाएंगे।15 मिनट तक महावीर हनुमान का दर्शन-पूजन करेंगे। यहां से राष्ट्रपति पटना साहिब गुरुद्वारा 8 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे, लगभग 20 मिनट तक रहेंगे। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद महामहिम 9 बजकर 25 मिनट पर वापस राजभवन पहुंच जाएंगे। दिन में 9 बजकर 25 मिनट से दिन में 11 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है। सुबह 11 बजे राजभवन से पटना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। राष्ट्रपति 11.15 पर दिल्ली के लिए विशेष विमान से प्रस्थान कर जाएंगे। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

.