logo

कोराना काल में कांग्रेस पार्टी ने दोहरी जिम्मेवारी का निर्वह्न किया: रामेश्‍वर उरांव

10817news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में प्रभावित लोगों की बहुत मदद की गई है।इसके लिए आप सभी जिलाध्यक्ष धन्यवाद के पात्र हैं। महामारी के इस कालखंड में कांग्रेस पार्टी ने दोहरी जिम्मेवारी का निर्वह्न किया है। संगठनिक गतिविधियों, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के साथ-साथ मुश्किल के इस घड़ी में राहत कार्यों का संचालन भी किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने ये बातें समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए कही हैं। उनके सरकारी आवासीय परिसर में हुई बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, अग्रणी मोर्चा, संगठन और विभागों के अध्यक्ष एवं चेयरमेन ने हिस्‍सा लिया। बैठक को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुल्तान अहमद , भीम कुमार और कांग्रेस के  सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो भी शामिल रहे।



20 सूत्री एवं निगरानी समिति का ईमानदारी से होगा गठन 
बैठक को संबोधित करते हुए रामेश्‍वर उरांव ने कहा, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 20 सूत्री एवं निगरानी समिति के गठन में आपके प्रस्तावों पर पूरी ईमानदारी से विचार किया जाएगा। सभी जिलों के प्रशासनिक महकमों में कार्यरत अधिकारियों को यह निर्देशित किया जाएगा कि कांग्रेस पार्टी के लोग जनसमस्याओं को लेकर जब उनके पास जायें तो उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उसपर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान को जिलों में गति देने के लिए एक-एक पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुट जाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केन्द्र की भाजपानीत सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों के परिणाम स्वरूप महंगाई आज चरम पर है। बेरोजगारी की दर 08 प्रतिशत पार कर गई है। महंगाई, बेरोगारी, जाती नौकरियों, घटती तन्खावह की चौतरफा मार हिन्दुस्तान की जनता पर पड़ी है।  17 जुुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैली, 19 जुलाई को सभी पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए के लिए आज से हीं जुट जाएं।



भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर: आलमगीर आलम
नेता विधायक दल व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। कन्ज्यूमर प्राइस इन्फ्लेशन के ताजे आंकडे के अनुसार 6.3 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं। पेट्रोल-डीजल गैस, सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़ने के कारण खाने-पीने का समान, यातायात के साधन सभी चीजें महंगी हो गई हैं। आम जनता के सामने तीन महत्वपूर्ण सवाल मूँह बाये खडे हैं। क्या खायें, क्या पकाये, घर का बजट कैसे चलायें। इसलिए कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित जिलाध्यक्षगण, अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के चेयरमैन, अध्यक्षों का यह दायित्व बन जाता है कि एक सजग राजनीतिक विपक्ष का दायित्व निभाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के स्तर पर निर्धारित सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सफलता पूर्वक संपन्न करवाने का प्रयास करें।