logo

शहाबुद्दीन के बेटे के वलीमे और बेटी के निकाह की तैयारी जोरों पर, आम से लेकर खास तक होंगे शामिल

14919news.jpg

द फॉलोअप टीम, सीवानः

राजद के पूर्व व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन की बेटी का निकाह और बेटे का वलीमा एक ही दिन होने जा रहा है। दोनों की शादी की तैयारी शाही तरीके से चल रही है। 15 नवंबर को उनके पैतृक गांव प्रतापपुर में शादी और वलीमा दोनों होना है। शहाबुद्दीन के परिवार वालों ने आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर के अपने करीबियों को निमंत्रण भेजा है। बॉलीवुड के कई हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है, जिसमें शाहरूख खान और संजय दत्त का भी नाम है।

मोतिहारी से आयेगी बरात 
शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब का निकाह मोतिहारी के सैयद इफ्तिखार खान के बेटे मो. शादमान के साथ तय हुआ है। दोनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 15 नवंबर को ही शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का वलीमा भी तय हुआ है। ओसामा की शादी एक महीने पहले अक्तूबर में हुई थी। अब बेटी की शादी के दिन ही बेटे का वलिमा तय हुआ है। 

 


 

पांच एकड़ में बना पंडाल
प्रतापपुर में लगभग पांच एकड़ जमीन में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। 15 नवंबर को दिन के 12 बजे से ही कार्यक्रम शुरू होगा। ओसामा खुद सारा काम देख रहे हैं। हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया जा रहा है। खाना बनाने के लिए बंगाल और उत्तर प्रदेश से कुक आयेंगे। परिजनों ने बताया कि मेहमान खास हो या आम खाने के लिए सबके लिए एक जैसा इंतजाम है।