logo

हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा और धुल गई मांग, वज्रपात लील गया नव-विवाहिता का पति

8251news.jpg
द फॉलोअप टीम, बिहार शरीफ:
12 दिन पहले जिस घर मे धूमधाम से शादी हुई थी। क्या पता था अचानक ही घर मे शोक की लहर दौड़ जाएगी। घटना बिहारशरीफ की है जहां नई दुल्हन के हाथों से मेहंदी का रंग भी नही छूटा था और अब वह विधवा हो गयी। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है जहां 30 वर्षीय कौशल कुमार चंदन की जान वज्रपात ने ले ली। 



वज्रपात की चपेट में आया कौशल
शुक्रवार की रात 2 बजे कौशल अपने माता पिता के साथ खलिहान मे रखे अनाज को ढकने गया था। उसी वक़्त अचानक तेज बारिश होने लगी और शीशम के पेड़ में वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में कौशल आ गया और उसकी मौत हो गयी। कौशल के माता पिता भी झुलस गए है हालांकि उनका इलाज चल रहा है। 

गांव में पसर गया सन्नाटा
पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का छोटा भाई मूक है। मौके पर पहुंचे CO जितेंद्र कुमार ने बताया कि आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। कौशल ने BCA की पढ़ाई की थी। वह लॉकडाउन में वह अपने माता-पिता के साथ घर पर ही रह रहा था। 26 अप्रैल को ही कौशल की शादी गुड़िया के साथ हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।