logo

नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, कहा- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दिलाउंगा 80-100 सीट

14575news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

पंजाब कांग्रेस में चीजें सही होती दिख रही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। गौरतलब है कि बीते महीने नवजोत सिंह सिद्धू ने बदलते घटनाक्रम के बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में मीडिया से मुखातिब सिद्धू ने इस्तीफा वापस लेने की बात बताई। 

इस दिन पदभार ग्रहण करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति के बाद मैं पदभार ग्रहण करूंगा। सिद्धू ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा इस्तीफा व्यक्तिगत अहंकार का मामला नहीं था। मेरा इस्तीफा हर पंजाबी के हित में था। गौरतलब है कि बीते महीने अचानक पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सिद्धू ने सबको चौंका दिया था। हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। 

मुख्यमंत्री से कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मतभेद या विवाद के सवालों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। मैं उनसे राज्य के लिए बात करता हूं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के हित में जो भी अच्छा किया जा सकता है मैं मुख्यमंत्री से उस बारे में बात करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा चरणजीत सिंह चन्नी से कोई मतभेद नहीं है, बिलकुल भी नहीं है। सिद्धू ने कहा कि मैं जो भी करता हूं पंजाब के लिए करता हूं। मैं पंजाब के लिए खड़ा हूं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब मेरी आत्मा है। यही मेरा लक्ष्य है। मैं खुशहाल पंजाब है। 

मुख्यमंत्री से पंजाब के विकास पर चर्चा की
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री  से लंबे समय से मिल रहा हूं। मैं उनसे बीते 1 महीने से बात कर रहा हूं। सिद्धू ने बताया कि पहली बैठक पंजाब भवन में थी, तब कहा गया था कि पैनल पर डीजीपी आएंगे और 1 हफ्ते में चीजें तय हो जायेंगी। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 90 दिन की सरकार है। अब 50 दिन बीत चुके हैं। सिद्धू ने कहा कि कई चीजें सही हो जानी चाहिए थी। मैं केवल और केवल पंजाब का हित चाहता हूं। पंजाब का विकास चाहता हूं। 

कांग्रेस को दिलाएंगे 100 विधानसभा सीटें
मीडिया से मुखाबित नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि बीते साढ़े 4 साल में मैंने राज्य में शराब और बस जैसे मुद्दों को उठाया है। मुख्यमंत्री के पास केंद्रीकृत शक्ति थी लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। सिद्धू ने कहा कि मुझे किसी भी पद का लालच नहीं है लेकिन मैं पंजाब के लोगों के अधिकारों लिए लड़ता हूं और लड़ता रहूंगा। नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 80 से 100 सीटें दिलाएंगे।