logo

Breaking: नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा, जानिए! किन वजहों से लिया इतना बड़ा फैसला

13303news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि 1 महीने पहले ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। कांगेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपे गए इस्तीफे में सिद्धू ने कहा कि मैं पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकता। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। अलग-अलग स्त्रोतों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सिद्धू नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कामकाज से खुश नहीं थे। 

चरणजीत सिंह चन्नी से सिद्धू का मतभेद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह सिद्धू के कामकाज से खुश नहीं थे। कहा जा रहा है कि सिद्धू चाहते थे कि नई सरकार के गठन में उनकी सलाह ली जाए या वो किंगमेकर की भूमिका में रहें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नए मंत्रियों की नियुक्ति में भी सिद्धू की सलाह नहीं ली गई। कहा जा रहा है कि सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के जाने के बाद पंजाब कांग्रेस में जिस तरह के पद और ताकत की अपेक्षा की थी वो उनको नहीं मिल पा रहा था। 

सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में क्या है
गौरतलब है कि सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा कि आदमी का जब नैतिक पतन हो जाता है तो वो सिद्धातों से समझौता करता है। सिद्धू ने लिखा कि मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से समझौता नहीं कर सकता। यही वजह है कि मैं तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा। गौरतलब है कि सिद्धू मंत्रिमंडल गठन में मर्जी नहीं चलने और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की मनमानी से नाराज हैं।