logo

हरीश रावत का बड़ा बयान, नवजोत सिंह सिद्धू बन सकते हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

10844news.jpg
द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़:
पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही कलह शायद अब खत्म हो जाए।  पंजाब में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी हरीश रावत ने  कहा है कि अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।  वहीं नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते है। औपचारिक तौर पर हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।  पंजाब में राजनीतीक हलचल में शांति लाने के लिए इस फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि  दो प्रदेश कार्यकारी भी बनाए जा सकते हैं। जिसमें एक हिंदू सवर्ण समुदाय से होगा और एक दलित समुदाय से। 



सिद्धू खुलकर कर रहे थे विरोध 
बता दें नवजोत सिंह खुले तौर पर सीएम अमरिंदर सिंह का विरोध करते दिखे हैं। उन्होंने कुछ इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि उनके साथ 'शोपीश की तरह व्यवहार किया जा रहा था', ‘पंजाब में कांग्रेस नहीं, बादल कर रहे शासन’ इस तरह की टिप्पणी भी की है। पंजाब में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद से ही कैप्टन और सिद्धू के बीच मतभेद था। 2017 के विधानसभा चुनावों के पहले जब सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी,तब उन्होंने खुद के लिए एक बड़े पोजीशन की उम्मीद थी लेकिन जब उन्हें पद नहीं मिला तब उनको लगने लगा की कैप्टन ही उनकी बाधा हैं। अमरिंदर सिंह के विरोधियों में अब नवजोत सिद्धू  भी आ गए है।