द फॉलोअप टीम, कलकत्ता:
शुभेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है। शुभेंदु ने ममता को 1956 वोटों से हराया है। बंगाल तृणमूल कांगेस का गढ़ माना जाता है। वहां पर पहली बार भाजपा विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है। 292 सीटों में से 213 सीटों पर तृणमूल ने जीत दर्ज की है । वहीं भाजपा को 77 सीटें मिली। अब चुनाव जीतने के एक महीने बाद शुभेंदु अधिकारी पर चोरी का आरोप लाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने त्रिपाल की चोरी की है। आइये जानते है पूरा मामला।
तिरपाल की चोरी का लगा है आरोप
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदु पर नगरपालिका से राहत सामग्री चुराने का आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि सोमेंदु कांठी नगर पालिका के पूर्व म्यूनिसिपल चीफ भी रह चुके हैं। इन दोनों पर नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के मेंबर रत्नदीप मन्ना ने केस दर्ज करवाया है। रतनदीप मन्ना ने शिकायत में यह दर्ज करवाया है कि 29 मई को दोपहर के 12 बजे दोनों भाइयों ने नगर पालिका ऑफिस का दरवाजा जबरदस्ती खुलवाया और वहां से तिरपाल लेकर गए। उस तिरपाल की कीमत करीब एक लाख रूपये है। जब सुभेंदु कार्यालय से तिरपाल निकलवा रहे थे उस वक़त उन्होंने सेंट्रल आर्म्ड फोर्स का भी इस्तेमाल किया।
करीबी रिश्तेदार भी गिरफ्तार
नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के मेंबर ने यह मामला 1 जून को दर्ज करवाया है। उस दिन सुभेंदु के एक करीबी रिश्तेदार को कलकत्ता पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल शुभेंदु का करीबी सहयोगी पर 2019 में एक व्यक्ति को सिंचाई और जलमार्ग मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने दो लाख रुपए लिए गए है और नौकरी भी नहीं मिली। इस मामले में आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है।