द फॉलोअप टीम, धनबाद
कोरोना काल में ट्रेनों की थमी रफ्तार को अब गति मिलने लगी है। बहुत जल्द रेल पटरियों पर अब ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार पुरी से आनंद विहार के बीच चलनेवाली नंदन-कानन एक्सप्रेस सात अक्टूबर से चलेगी, वहीं पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस को भी रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गयी है। ये ट्रेन नौ अक्टूबर से चलेगी। इससे धनबाद से दिल्ली का सफर करना आसान हो जायेगा।
दोनों ट्रेनों का ठहराव गोमो में
इन दोनों ट्रेनों के परिचालन होने से ओडिशा और नई दिल्ली के बीच में ठहराव वाले स्टेशन के यात्रियों को राहत मिलेगी। आपको बता दें कि धनबाद के गोमो स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव है। अब धनबाद से दिल्ली का सफर आसान हो जायेगा।
जानिए, समय सारिणी
02815 पुरी-आनंद विहार नंदन कानन एक्सप्रेस- सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार
02816 आनंद विहार- पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस- सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार
02875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस- मंगलवार, शुक्रवार व रविवार
02876 आनंद विहार- पुरी नीलांचल एक्सप्रेस- मंगलवार, शुक्रवार व रविवार
टिकटों की बुकिंग शुरू
बता दें कि शक्तिपुंज एक्सप्रेस भी सात अक्टूबर से चलेगी। डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग गुरुवार से ही शुरू हो गयी है। हावड़ा से 10 अक्टूबर से खुलनेवाली ट्रेन की बुकिंग शनिवार से शुरू हुई। धनबाद से फिरोजपुर जानेवाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस (लुधियाना एक्सप्रेस) सात से 12 अक्टूबर तक बदले हुए रास्ते से चलेगी। इस ट्रेन को वाराणसी से सुल्तानपुर के बजाय पुराने रूट जौनपुर, अयोध्या व फैजाबाद होकर चलाया जायेगा।