logo

शहर में साफ़-सफाई को लेकर विभिन्न वार्डों में मेयर ने किया निरिक्षण, एजेंसियों को दिए सख्त निदेश 

13679news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची :

एक तरफ जहां राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर बाजार सज-धज कर बिलकुल तैयार है, तो वहीं शहर में नगर निगम द्वारा साफ़-सफाई के काम में भी तेजी देखने को मिल रही है। मेयर के निर्देश के बाद एजेंसियों द्वारा शहर में साफ़-सफाई के काम में कितनी तेजी आयी है, इसके निरिक्षण के लिए डॉ आशा लकड़ा ने खुद वार्ड संख्या 18, 20, 21 और 22 का दौरा किया।

बता दें कि हाल ही में नगर निगम द्वारा आयोजित बैठक में शहर को कुल दस जोन में बाँट कर साफ़-सफाई किये जाने का भी फैसला लिया गया था। जानकारी के मुताबिक त्योहार के इस सीजन में नगर निगम लगातार बैठक कर एजेंसियों पर शहर में साफ़-सफाई से सम्बंधित काम में तेजी लेन के लिए दवाब बना रहा है।

निरिक्षण के दौरान मेयर आशा लकड़ा ने कही ये बात

करीब चार वार्डों में साफ़-सफाई से सम्बंधित काम का निरिक्षण करने के बाद मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि जोनल सुपरवाइजर और सुपरवाइजर दिन-रात काम कर रहे है। हालाकिं मेयर सफाई एजेंसियों के काम पर निरिक्षण के दौरान टिप्पणी करने से भी नहीं चुकीं। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां न तो नियमित रूप से सफाई होती है और न ही कूड़े का उठाव किया जाता है।

 

राजधानी रांची के 53 वार्डों के साफ़-सफाई का काम देख रही है ये दो एजेंसी

बता दें कि बीते 29 दिसम्बर को राजधानी रांची के कुल 53 वार्डों की साफ़-सफाई का जिम्मा नगर निगम ने दो सफाई एजेंसियों को सौंपा है। पहली कंपनी है सीडीएस, जिसे डोर-टू-डोर कचरा उठाने का जिम्मा दिया गया है। दूसरी कंपनी है जौंटा, जिसका मुख्य काम पूरे शहर में 222 स्मार्ट डस्टबिन लगाना था। जानकारी के मुताबिक नगर निगम लगातार बैठकों के माध्यम से इन दो एजेंसियों के कामो का निरिक्षण कर रहा है। साथ ही त्योहार के इस सीजन में शहर की साफ़-सफाई का काम सुनियोजित तरीके से हो, इसके लिए मेयर संग वार्ड के सम्बंधित पार्षद द्वारा निरिक्षण का दौर भी जारी है।

पूजा पंडालों में भी होगा साफ़-सफाई का निरिक्षण

मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहा है कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कार्य लगातार जारी रहेगा। जिन क्षेत्रों में सफाई से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं, वहां भी सफाई कराई जाएगी। साथ ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया जाएगा।