logo

अच्छी लगती हो, मन हो तो रूम में...टीचर ने छात्रा से की गंदी बात; केस दर्ज

Obcience_Message_Geography_Teacher_.jpg

मध्य प्रदेश 
मॉडल साइंस पीएमश्री कॉलेज की बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा रीवा को भूगोल विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वान अमित साहू ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज किया और उससे गलत काम करवाने का दबाव बनाने की कोशिश की है। छात्रों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रा की शिकायत के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद टीचर को हटा दिया गया। हालांकि, जब शिक्षक ने देखा की मामला गंभीर होता जा रहा है तो अपनी गलती मानते हुए शिक्षक ने माफी मांग ली। बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को शिक्षक ने व्हाट्‌सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजते हुए लिखा, "तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।" छात्रा के मना करने पर शिक्षक ने उसे अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की भी कोशिश की। मैसेज में लिखा, "मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो... अगर मन हो तो बता देना। सागर निवासी अमित साहू पिछले एक साल से कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ा रहा था। पढ़ाई के दौरान वह छात्रा से निजी बातचीत करने की कोशिश करता था। करीब एक महीने से वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। जब उसके इरादे गलत लगे तो छात्रा ने उसे समझाने की कोशिश की, फिर भी वो नहीं माना तो उसकी शिकायत कर दी।

जब शिकायत की बात अमित साहू तक पहुंची तो उसने धमकाते हुए कहा, तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है। अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा। कॉलेज से लगातार आ रहे ऐसे संदेशों से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों व दोस्तों को जानकारी देकर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की और सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कालेज प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित की। जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए गलती मान ली और माफी मांगी। बुधवार तक जब शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों ने कालेज में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इसके बाद शिक्षक को कॉलेज से हटा दिया गया।

Tags - Madhya Pradesh Update Model Science Pm Shree B.A First Year Geography Teacher Rude Behave Whatsapp Through Image Breaking News For M.P Latest Breaking News Follow Up